Top 10 most powerful countries: दुनिया भर में बढ़ते वैश्विक संघर्ष को देखते हुए दुनिया के सभी देश अपनी ताकत को हर तरह से बढ़ाने में लगे हुए हैं अब चाहे वह सैन्य रूप से हो या आर्थिक रूप से या फिर व्यापारिक रूप से सभी देश इस पर ध्यान दे रहे हैं आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दुनिया के 10 सबसे ज्यादा ताकतवर देश के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं और जानिए ताकतवर देश की सूची में हमारे भारत का स्थान क्या है
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, 2023,24 में वैश्विक रक्षा व्यय 2.44 ट्रिलियन डॉलर रहा, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड बन गया है। यह 2022 की तुलना में करीब 6.8% बढ़ गया है। और यह 2009 के बाद से सैन्य व्यय में सबसे बड़ी वृद्धि है इस व्यय को बढ़ाने में रूस-यूक्रेन युद्ध, इजरायल-गाजा युद्ध और आर्मेनिया-अजरबैजान तनाव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। दुनिया के सब देश अपनी अपनी ताकत बढ़ाने में जुटे हुए हैं ऐसे में जानें दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देशों के बारे में।
दुनिया के 10 सबसे ज्यादा ताकतवर देश की सूची
1. यूनाइटेड स्टेट्स संयुक्त राज्य अमेरिका
वर्तमान समय में अमेरिका दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की सूची में टॉप पर है. साधारण शब्दों में कहें तो अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश है.2023 में अमेरिका की जीडीपी 27 ट्रिलियन डॉलर और रक्षा व्यय 916 बिलियन डॉलर रहा है जो दुनिया में सबसे ज्यादा है अमेरिका के पास वर्तमान समय मे 5,550 परमाणु हथियार भी हैं। अमेरिकी सेना के पास 4,657 टैंक, 3,556 तोपखाना और 5,209 विमान हैं। अमेरिका 11 विमानवाहक पोतों को ऑपरेट करता है। उसके पास 64 पनडुब्बियां भी हैं। अमेरिका 218 सैन्य उपग्रहों को भी ऑपरेट करता है। इसके अलावा अमेरिका के पास दुनिया में सबसे अधिक विदेशी सैन्य अड्डे भी हैं। अमेरिकी सी वर्तमान समय में दुनिया के किसी भी इलाके में युद्ध लड़ने में सक्षम है.
2. Republic of China चीन
चीन को दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा ताकतवर देश माना गया है 2023 में चीन की जीडीपी 17.7 ट्रिलियन डॉलर और रक्षा व्यय 296.4 बिलियन डॉलर रहा है और चीन के पास 350 परमाणु हथियार, 5,000 टैंक और 8,464 तोपखाना हैं। इसके अलावा चीन के पास 2,084 विमान, 3 विमानवाहक पोत और 61 पनडुब्बियां हैं। चीन के पास 125 सैन्य उपग्रह हैं। इसके अलावा दुनिया में उसके कई सैन्य अड्डे भी हैं। चीन कई बड़े देशों से अपने बॉर्डर को सजा करता है जिन में भारत रूस ताइवान और दक्षिण कोरिया जैसे ताकतवर देश हैं ताइवान और भारत के साथ चीन का हल्का-फुल्का तनाव भी चल रहा है.
3. Russia रूस
रूस दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा शक्तिशाली देश माना जाता है। 2023 में रूस की जीडीपी 1.86 ट्रिलियन डॉलर और रक्षा व्यय 109.45 बिलियन डॉलर रहा है। रूस के पास 6,255 परमाणु हथियार हैं और रूसी सेना के पास 14,777 टैंक, 17,638 तोपखाना और 3,652 विमान हैं। इसके अलावा रूस एक विमानवाहक पोत भी ऑपरेट करता है। रूस के पास 65 पनडुब्बियां, 102 सैन्य उपग्रह और 12 विदेशी सैन्य अड्डे भी हैं। हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर हमला करके भारी तबाही मचाई है जिसे दुनिया भर में रूस की ताकत की चर्चा हो रही है.
4. भारत
भारत दुनिया का चौथा सबसे शक्तिशाली देश माना गया है। 2023 में भारत की जीडीपी 3.73 ट्रिलियन डॉलर रही है और रक्षा व्यय 83.57 बिलियन डॉलर रहा है वर्तमान में मोदी सरकार ने भारत की रक्षा प्रणाली पर बेहद ध्यान दिया है भारत के पास 156 परमाणु हथियार भी हैं। इसके अलावा भारतीय सेना के पास 4,614 टैंक, 4,085 तोपखाना और 1,645 विमान हैं। भारत के पास दो एयरक्राफ्ट कैरियर, 18 पनडुब्बियां और 9 सैन्य उपग्रह हैं। ऐसा दावा किया जाता है कि भारत के पास तीन विदेशी सैन्य अड्डे भी हैं। भारत की अपने पड़ोसी पाकिस्तान और चीन के साथ 36 का आंकड़ा है भारतीय सेवा हर समय इन दोनों देशों की सीमाओं पर अलर्ट मोड पर रहती है.

5. फ्रांस
फ्रांस की सेना यूरोप की सबसे बड़ी स्थायी सेनाओं में से एक है, जिसमें अनुमानित 200,000 सक्रिय सैनिक हैं। 2023 में फ्रांस की जीडीपी 3.05 ट्रिलियन डॉलर और रक्षा व्यय 61.3 बिलियन रही है फ्रांस के पास 290 परमाणु हथियार भी हैं। इसके अलावा फ्रांसीसी सेना के पास 222 टैंक, 105 तोपखाना और 658 विमान हैं। फ्रांसीसी सेना एक एयरक्राफ्ट कैरियर, 9 पनडुब्बियां और 10 सैन्य उपग्रहों को भी ऑपरेट करती है। फ्रांस के 5 सैन्य अड्डे विदेशों में स्थित हैं। फ्रांस की सेना भी अमेरिका की तरह दुनिया के किसी भी कोने में सैन्य कार्रवाई करने में सक्षम है.
6. यूनाइटेड किंगडम इंग्लैंड
यूनाइटेड किंगडम इंग्लैंड या ब्रिटेन दुनिया का छठां सबसे शक्तिशाली देश है। 2023 में यूके की जीडीपी 3.33 ट्रिलियन थी और रक्षा व्यय 74.94 बिलियन डॉलर रही है. यूनाइटेड किंगडम एक परमाणु हथियार संपन्न देश है। उसके पास कुल 225 परमाणु हथियार हैं। यूके के पास 184,860 सैनिकों की एक बड़ी फौज भी है। यूके की सेना में 213 टैंक, 238 तोपखाने और 466 विमान हैं। इसके अलावा यूके के पास दो विमानवाहक पोत, 10 पनडुब्बियां और 6 सैन्य उपग्रह भी हैं। ब्रिटेन भी अमेरिका और फ्रांस की तरह विश्व के किसी भी कोने में युद्ध लड़ने में सक्षम है यह अमेरिका और नाटो के साथ इराक और अफगानिस्तान के युद्ध में भी पूरी तरह सक्रिय रहा है.

7. जापान
जापान दुनिया का सातवां सबसे शक्तिशाली देश है। 2023 में जापान की जीडीपी 4.23 ट्रिलियन डॉलर थी और रक्षा व्यय 50.16 बिलियन था। हालांकि जापान के पास कोई परमाणु हथियार नहीं है और ऐसा उसके संविधान के कारण है। 1945 मे जब अमेरिका ने जापान पर परमाणु हमला किया था तो उसके बाद से जापान ने परमाणु शक्तियों का बहिष्कार कर दिया था इसके बावजूद जापानी सेना के पास 518 टैंक, 707 तोपखाने और 779 विमान हैं। जापानी सेना दो विमानवाहक पोतों का भी संचालन करती है। उसके पास 23 पनडुब्बियां और दो सैन्य उपग्रह भी हैं। जापान के पास एक विदेशी सैन्य अड्डा भी है।
8. दक्षिण कोरिया
दक्षिण कोरिया को दुनिया का आठवां सबसे ताकतवर मुल्क माना जाता है दक्षिण कोरिया की सीमा उत्तर कोरिया के साथ बिल्कुल सटी हुई है और उत्तर कोरिया के साथ दक्षिण कोरिया का 36 का आंकड़ा है 2023 में दक्षिण कोरिया की जीडीपी 1.71 ट्रिलियन डॉलर और रक्षा व्यय 47.92 बिलियन डॉलर था। उत्तर कोरिया के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों के कारण, दक्षिण कोरिया ने 600,000 से अधिक सक्रिय सैनिकों के साथ एक शक्तिशाली सेना का निर्माण किया है। उसकी सेना में 2,501 टैंक, 8,633 तोपखाना और 890 विमान हैं। दक्षिण कोरिया 22 पनडुब्बियां ऑपरेट करता है। इसके अलावा उसके पास दो सैन्य उपग्रह भी हैं।
9. तुर्की
तुर्की दुनिया का नौवां सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है। 2023 में तुर्की की जीडीपी 1.15 ट्रिलियन डॉलर रही थी और सैन्य व्यय 15.82 बिलियन था। तुर्की के पास दुनिया की सबसे बेहतरीन सेनाओं में से एक है, जिसमें 350,000 से ज़्यादा सक्रिय सैनिक, 2,231 टैंक, 3,071 तोपखाना, 618 विमान और 1 हेलीकॉप्टर कैरियर भी है। तुर्की के पास 12, दो सैन्य उपग्रह और तीन विदेशी सैन्य अड्डे भी हैं। अगर मुस्लिम देशों की बात करें तो तुर्की का स्थान उनमें टॉप पर आता है.
10. इटली
इटली दुनिया का 10वां सबसे शक्तिशाली देश माना गया है। इटली की जीडीपी (2023) 2.19 ट्रिलियन डॉलर रही है। 2023 मे उसका कुल रक्षा व्यय 35.53 बिलियन है। इटली के पास भले ही परमाणु हथियार नही है लेकिन उसके पास 165500 सैनिकों की भारी-भरकम फौज है। इसके अलावा उसकी सेना में 200 टैंक, 193 तोपखाना, 506 विमान, दो विमानवाहक पोत, 8 पनडुब्बियां और 8 सैन्य उपग्रह भी हैं। इटली का विदेश में एक सैन्य अड्डा भी है। इटली नाटो के बड़े सहयोगी देशों में से एक है.
US election 2024: अबकी बार अमेरिका में किसकी सरकार, डोनाल्ड ट्रंप या कमला हैरिस किसके सर सजेगा ताज?
2 thoughts on “Top 10 most powerful countries: जानिए दुनिया के टॉप 10 सबसे ताकतवर देशों के बारे मे”