Your Horoscope 2025: नए साल की शुरुआत से ही हम सब में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला नया साल हमारे लिए कैसा रहने वाला है कुछ जाने-माने ज्योतिष की सहायता से हम आपके लिए साल 2025 का आपका पूरा राशिफल लेकर आए हैं आप अपनी अपनी राशि के अनुसार अपना भविष्य देख सकते हैं और इसे अपने प्रियजनों के साथ भी शेयर कर सकते है.
सभी इसी आशा के साथ नए साल 2025 का स्वागत करते हैं कि यह वर्ष भी हमें अनगिनत मौकों और संघर्षों का मौका दे सकता है। साल 2025 में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं जो सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव दिखा सकते हैं। इस साल ग्रहों की चाल और उनकी स्थिति के कारण विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे। आइये विस्तार से जानते हैं कि क्या कहता है वार्षिक राशिफल 2025 और कैसे यह आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करेगा, जैसे कि आपका करियर, स्वास्थ्य, वित्त और व्यक्तिगत जीवन।
जानिए अपना वार्षिक राशिफल
जनवरी 2025: मेष राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना अंत में अधिक लाभ और उन्नति वाला रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्यों में आने वाली बाधाएं कम होगी। आपका शत्रु पक्ष कमजोर होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। इस महीने की शुरुआत में किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपका बड़ा धन खर्च हो सकता है। संतान पक्ष की उन्नति के लिए आपकी जमा पूंजी खर्च हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर निर्णय लें। किसी प्रकार की जल्दबाजी करने से बचें।
फरवरी 2025: मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना अच्छा नहीं रहेगा। इस महीने आपको संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। आपके कार्यों में मुश्किल आ सकती है। अपने धैर्य और साहस को आपको बनाए रखना होगा। छोटी-मोटी यात्राओं के योग बन सकते हैं। आपको अपनी समस्याओं का समाधान स्वयं करना होगा।
मार्च 2025: मेष राशि के जातकों के लिए मार्च के महीने में स्थिति अनुकूल होंगी। आप अपने स्वयं के प्रयास से किसी नवीन कार्य योजना को क्रियान्वित कर सकते हैं। आपके जो कुछ खास मित्र हैं उनकी सलाह से कार्य की दिशा में प्रगति होगी। आप अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में पूंजी निवेश कर सकते हैं जिनका भविष्य में आपको लाभ प्राप्त होगा। लेकिन निवेश करने से पहले गंभीरता से सोच समझकर निर्णय लेना होगा, जल्दबाजी महंगी पड़ सकती है। आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी लेकिन आपको अत्यधिक भावुकता से परहेज करना होगा। सगे भाई बहनों का व्यवहार अच्छा होगा। परस्पर संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। कार्य क्षेत्र के प्रति सक्रियता बढ़ेगी। भूमि भवन या वाहन खरीदने के लिए आप उधार ले सकते हैं। माता-पिता के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई सामाजिक दायित्व भी आपको प्राप्त हो सकता है।
अप्रैल 2025: मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल के महीने की शुरुआत में अच्छा फायदा हो सकता है। इस महीने आपको अच्छा धन का लाभ होगा लेकिन आपके ग्रह सितारों की चाल यह कह रही है कि उसी अनुपात में खर्च भी होगा। मेष राशि के जातकों को अप्रैल के महीने में किसी प्रकार का कोई बड़ा जोखिम नहीं लेना चाहिए। आपके मित्रों का व्यवहार अच्छा रहेगा लेकिन आपको दूसरों के ऊपर अत्यधिक विश्वास नहीं करना है। आप अपना कोई भी कार्य दूसरों के भरोसे ना छोड़े तो ही अच्छा रहेगा।
आप सामाजिक कार्य करें जिससे आपके मन को संतुष्टि प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याओं की ओर आपको ध्यान देना होगा। अत्यधिक तनाव से बचना होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। धन का सदुपयोग करें।
मई 2025: मेष राशि के जातकों के लिए मई का महीना लाभदायक रहेगा। कुछ संघर्ष और परिश्रम के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप अपने व्यवहार में सुधार लाने का प्रयास करें। अन्यथा लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। आप बहुत स्पष्ट बोलते हैं जिसके कारण लोगों को परेशानी हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आपके जो शत्रु हैं उनके साथ आपको अत्यधिक विवाद नहीं करना है। घरेलू समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होगी। आपके व्यवहार से परिवार के कुछ सदस्य नाराज हो सकते हैं। अत्यधिक उत्तेजना और साहस पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आप संपत्ति खरीदना और बेचना चाहते हैं तो इस महीने परिस्थिति अच्छी हैं। आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। प्रेम प्रसंग में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। माता-पिता आपको अच्छा सहयोग करेंगे। विद्यार्थियों के लिए महीना अच्छा है।
जून 2025: मेष राशि के जातकों के लिए जून का महीना लाभदायक रहेगा। अगर आप प्रयास करेंगे तो कार्य क्षेत्र संबंधी परेशानियां कम होगी। अचानक लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। किसी भी समस्या के निवारण के लिए अपने दिमाग का उपयोग करें। अत्यधिक तर्क वितर्क से बचना होगा। अपने मित्रों के साथ मिलजुल कर अगर आप कोई कार्य करते हैं तो आपके कुछ रुके हुए कार्य सिद्ध हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में अत्यधिक निवेश करने से बचना होगा। आपको अपने पैसे का इस्तेमाल सोच समझकर करना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख और आनंदपूर्वक समय बीतेगा। किसी पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं। अपने धैर्य को कम ना होने दें। इस महीने किसी अच्छे कार्य पर धन खर्च होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में कुछ कड़वाहट आ सकती है। आपको संयम रखना होगा। संतान पक्ष के प्रति कुछ चिंताएं इस महीने पनप सकती हैं। शत्रु पक्ष आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। पति-पत्नी के मध्य सहयोग बना रहेगा। आप जहां काम करते हैं वहां आपको संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है।
जुलाई 2025: मेष राशि के जातकों के लिए जुलाई का यह महीना शुरुआत में उन्नतिकारक दिखाई दे रहा है। पहले से आपके जो काम अटके हुए थे वह काम पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजना बनेगी। अपने मित्रों के साथ साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने की संभावनाएं कम है। योजना बनाकर काम करेंगे तो आपको फायदा मिलेगा। सत्ता पक्ष से लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बना सकते हैं। अचानक लाभ और उन्नति के योग दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र के संबंध में सोच समझकर निर्णय लें। इस महीने आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। जो भी पूंजी निवेश करें अच्छी कंपनी में करें। सगे भाई बहनों का परिवार की उन्नति में सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना है। पुरानी संपत्ति को बेचकर कोई नहीं संपत्ति खरीद सकते हैं।
अगस्त 2025: मेष राशि की जातकों के लिए अगस्त का यह महीना अच्छा फायदा देने वाला होगा। बीच-बीच में अचानक लाभ होने की संभावना है। इष्ट मित्रों से महीने के पूर्वार्ध में लाभ होने की संभावना है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने स्वभाव में सुधार करें। इस महीने आप किसी पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं।
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा नहीं है। छोटी-छोटी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। भविष्य को लेकर मन में चिंता रहेगी। इसलिए जल्दबाजी में किसी प्रकार का कोई बड़ा निर्णय आपको नहीं लेना है। कोर्ट कचहरी के मामलों से बचने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति थोड़ी सी ख़राब हो सकती है इसलिए धन का अच्छा सदुपयोग आपको करना होगा। भाई बहनों से मनमुटाव हो सकता है।
सितंबर 2025: मेष राशि की जातकों के लिए सितम्बर का यह महीना सामान्य रूप से लाभदायक होगा। अपने कार्यों में अन्य लोगों के हस्तक्षेप से आपको बचना होगा। आप अपने कार्य पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना चाहिए। मित्रों की ओर से सहयोग की कमी हो सकती है। इस महीने स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गुप्त शत्रुओं के षड्यंत्र से बचना होगा। कुछ रुके हुए कार्य बन सकते हैं। आपको स्वयं को अनुशासन में रखना चाहिए। पारिवारिक दायित्वों को प्राथमिकता देनी होगी।
परिश्रम करना पड़ेगा और पैसे के लेनदेन में सावधानी रखनी होगी। छोटी-मोटी यात्राओं के योग बनेंगे। अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। किसी दूर देश में जाकर संपत्ति खरीदने और बेचने का योग बन रहा है। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति आपको चिंता हो सकती है। समाज में अपनी मान मर्यादा बनाए रखें। किसी विवाद में ना जाए।
अक्तूबर 2025: मेष राशि के जातकों को अक्तूबर के इस महीने में कुछ संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आपके मन में चिंता बनी रहेगी। सगे संबंधियों और मित्रों के साथ व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। महीने के अंत में आपके प्रति सितारों की चाल कुछ अनुकूल होगी। अपनी बुद्धि के बल पर आप समस्याओं को सुलझा लेंगे। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी से अनावश्यक विवाद ना करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आपके जो सलाहकार हैं उनकी सलाह पर आपको विचार करना चाहिए। आपकी जो आर्थिक योजनाएं हैं उनको गुप्त रखिए। आपका जो शत्रु हैं उसे आपको बड़ी सावधानी से खत्म करना होगा। साझेदारी में कोई काम शुरू नहीं करें तो ही अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ मिलजुल कर कार्य करें। कोई जमीन खरीद सकते हैं। प्रयासरत रहने से कार्य की सिद्ध होगी।
नवंबर 2025: मेष राशि के जातकों के लिए नवम्बर का यह महीना ग्रह गोचर के अनुसार अच्छा नहीं रहेगा। इस महीने आपको संघर्ष करना पड़ेगा। अपने सगे संबंधियों और इष्ट मित्रों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपके जीवन में कर्म न करने का भी भाव आ सकता है इसलिए आपको कर्म करते रहना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी समस्याएं उत्पन्न होगी इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। आपके मन में अत्यधिक महत्वाकांक्षा ना आये। आपको इस चीज का ध्यान रखना होगा। अपने ऑफिस में या अपने कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय आप शीघ्रता से ना लें तो ही आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में धन के लेनदेन में सावधानी आवश्यक होगी। जहां तक संभव हो इस महीने किसी से पैसा उधार नहीं लेना है। शेयर बाजार में भी पैसा नहीं लगाना है। अपनी सोच को अच्छा रखिए। अपनी कमजोरी को दूसरों के सामने प्रकट मत करिए। अपने भाई बहनों के साथ बना करके चलिए। इस महीने संपत्ति को बेचने से कुछ फायदा प्राप्त हो सकता है। माता-पिता के साथ सामान्य व्यवहार बनाए रखना होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
विद्यार्थियों को इस महीने अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी। किसी के बहकावे में नहीं आना है। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे की भावनाओं की भी कदर करनी होगी।
दिसंबर 2025: मेष राशि की जातकों के लिए दिसम्बर का यह महीना अच्छा और सम्मान देने वाला रहेगा। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लंबे समय से कोई आपका कार्य रुका हुआ था। वह इस महीने हो सकता है। विदेश यात्रा पर भी जाने के योग दिखाई दे रहे हैं। मित्रों की ओर से सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य इस महीने अच्छा रहेगा। आपके परिवार में धार्मिक और मांगलिक कार्य होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस महीने आप किसी अच्छे कार्य में पूंजी निवेश कर सकते हैं। पहले अगर कोई अपने किसी से उधार लिया था तो उसके चुकाने की संभावना भी इस महीने बनती हुई दिखाई दे रही है। प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपका उठना बैठना हो सकता है। विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए यह महीना अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी रुचि होगी। सफलताएं भी प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में जल्दबाजी से बचना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में स्थिति सुधरेगी। पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। कार्य क्षेत्र में योग्यता का लाभ इस महीने आपको अवश्य प्राप्त हो सकता है.
वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2025, जानें हर महीने का राशिफल
जनवरी 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना अधिक लाभ और सुविधादायक रहेगा। हर स्थिति में अपने कार्यों के प्रति गंभीरता रखे। रुके हुए कुछ कार्य सिद्ध होने की संभावना है। संयम बनाए रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। अपने खान-पान के प्रति विशेष सावधानी रखनी होगी। कार्य क्षेत्र के संबंध में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय नहीं ले। आर्थिक क्षेत्र में नीतियों को अच्छी तरह समझना होगा। कोई नई योजना पर धन खर्च हो सकता है।अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने पर ध्यान दें। भाई बहनों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। अपने धैर्य को कम न होने दें। भूमि भवन वाहन आदि को खरीदने बेचने के लिए समय अच्छा है। अगर आप अधिक प्रयास करेंगे तो संपत्ति से जुड़ा कोई कार्य भी बन सकता है।
फरवरी 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना अंत में अत्यधिक लाभ और उन्नतिकारक रहेगा। परिवार में भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। अपने व्यवहार और व्यक्तित्व में निखार लाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छोटी यात्राओं के योग दिखाई दे रहे हैं। मन में प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। माता-पिता के विचारों को समझने का प्रयास करें।
घर के सभी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। पूंजी निवेश कर सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियां को निभाने का मौका मिलेगा। भाई बहनों के साथ व्यवहार अच्छा रखना होगा। अपने साहस और धैर्य को कम न होने दें। भूमि और वाहन से जुड़े कार्यों के लिए इस महीने ग्रह नक्षत्र की स्थिति अनुकूल नहीं है।
मार्च 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना अत्यधिक परिश्रम करने वाला महीना रहेगा। अपने बुद्धि विवेक से सोच विचार कर कोई भी कदम उठाने का निर्णय लें। अपने इष्ट मित्रों के साथ व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। संयम बनाए रखें तथा अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। जमा पूंजी और धन की वृद्धि होगी। आप धन का सही जगह इस्तेमाल करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी को कड़वे वचन ना कह दे। ऐसा करने पर आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।सभी के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें। भाई बहनों के साथ तालमेल बनाकर चलें। धैर्य और पराक्रम में वृद्धि होगी। कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें। भूमि , मकान, वाहन को खरीदने बेचने के लिए इस महीने स्थिति अच्छी रहेगी। कार्य सिद्ध होगी। माता-पिता की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। इस महीने विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। स्फूर्ति आएगी।
अप्रैल 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना कुछ दौड़ भाग करने वाला रहेगा। आपके जो कुछ मित्र हैं उनके साथ मिलकर आप किसी कार्य को संपादित करेंगे। अपने बुद्धि विवेक से निर्णय लेना चाहिए। किसी के बहकावे में ना आए। छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ परेशानी आपके सामने आ सकती है। महीने की शुरुआत में धन प्राप्ति के अवसर बनेंगे। हालांकि महीने के अंत में आपके खर्चों में वृद्धि देखी जा सकती है। हो सकता है कि आप अपने किसी कार्य के लिए किसी से पैसा उधार ले। भाई बहनों के साथ कुछ तकलीफ हो सकती है। संगीत नृत्य कला आदि में आपकी रुचि बढ़ेगी। अगर आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो उससे पहले उसकी जांच परख कर ले। किसी भी प्रकार से जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको दिक्कत दे सकता है। आपको पछताना भी पड़ सकता है।
मई 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना शुरुआत में बहुत अच्छा और उन्नति कारक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय नहीं लेना है। बातें करते समय सतर्क रहें। जो भी बोले सोच समझ कर बोले। अन्यथा आपका कार्य बिगड़ सकता है। आपके शत्रु आपके ऊपर दबाव बना सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि इस महीने आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। लड़ाई झगड़े की स्थिति से बचें। बुद्धि विवेक से कार्य करें। किसी के बहकावे में ना आए। आर्थिक दृष्टि से समय सकारात्मक है। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होगी। अतिरिक्त धन लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। परिवार के प्रति आपका दायित्व बढ़ा सकते हैं। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका रुझान भी उनके प्रति सकारात्मक होगा। अपने परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय ना ले।
जून 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना संघर्ष के साथ कार्य सिद्धि देने वाला होगा। आवश्यकता के अनुसार आपके पास धन का आगमन आता रहेगा। कार्य क्षेत्र के संबंध में आपको सलाह दी जाती है कि किसी प्रकार का कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है। किसी को कड़वे वचन नहीं कहने हैं। अगर आप हृदय रोग से पीड़ित हैं तो इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक तनाव भी आ सकता है। अपने कार्यों में दूसरों को हस्तक्षेप ना करने दें। लोग आपकी कार्यप्रणाली को बिगाड़ना चाहेंगे। अपने मनोबल में कमी न होने दे। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ेगी। परिवार के प्रति अपने दायित्व को समझने का प्रयास करें। भाई बहनों का ध्यान रखना होगा।
जुलाई 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना सुख और उन्नति कारक रहेगा। काफी समय से जो परेशानियां चली आ रही थी वह दूर हो जाएगी। कार्य क्षेत्र के संबंध में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा लेकिन शरीर के आराम का ध्यान रखना आवश्यक है। अन्यथा आपको शारीरिक कष्ट भी हो सकता है। अत्यधिक भाग दौड़ से बचना होगा।आपके मन में नई स्फूर्ति और उमंग पैदा होगी। आर्थिक पक्ष को मजबूती प्रदान करने के लिए थोड़ा अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता है। अपने भाई बहनों के साथ मिलकर कार्य करना होगा। संगीत, कला , नृत्य आदि में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आपके मन में नई-नई इच्छाएं पैदा होगी। संपत्ति को खरीदने बेचने के लिए स्थिति अनुकूल हैं।सफलता प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं।
माता-पिता के साथ वैचारिक सामंजस्य बना रहेगा। समाज में मान सम्मान होगा। सामाजिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं। आपके घर में कुछ मेहमान भी आ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग की पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग आदि के क्षेत्र में अड़चनें कम होगी।
अगस्त 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना उतना अच्छा नहीं रहेगा। कार्य क्षेत्र में संघर्ष बढ़ सकता है। आमदनी होगी लेकिन खर्च भी उसी अनुपात में होगा। स्वास्थ्य संबंध में धन खर्च होने की संभावना है। जहां आवश्यक हो वही पैसा खर्च करें। खर्चे पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक स्थिति में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से आपको इस महीने बचना होगा।वृषभ राशि के जातकों को इस महीने अपनी कमजोरी किसी को बतानी नहीं है। अन्यथा लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। आर्थिक पक्ष की ओर अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इस महीने अत्यधिक पूंजी निवेश न करें।स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपने भाई बहनों के साथ साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
सितंबर 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। हालांकि आपको अपनी सकारात्मक सोच को बनाकर चलना होगा। अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहे। इस महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। अच्छा आर्थिक फायदा होने की उम्मीद दिखाई पड़ रही है। अपने क्रोध पर आपको नियंत्रण रखना होगा। लड़ाई झगड़े वाली स्थिति से बचना होगा। अपने परिवार में वरिष्ठ जनों का आदर करें। परिवार में सभी सदस्यों के साथ सहयोग बनकर चलना होगा। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में रुचि बढ़ेगी। सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। सुंदर वस्तुओं के प्रति रूझान बढ़ेगा। अगर आप गायक हैं तो आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो खान-पान में संयम बरतना होगा।
अक्तूबर 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना उन्नति और लाभ कारक रहेगा। आपके मन में उमंग पैदा होगी। कार्य क्षेत्र के प्रति सोच सकारात्मक बनेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य के संबंध में यात्रा हो सकती है। आपके कुछ कार्यों को इस महीने आप पूरा कर सकते हैं। धन आगमन के संकेत प्राप्त होंगे। आपको अपने पैसे के सदुपयोग पर ध्यान देना होगा। आपके मधुर व्यवहार से लोग आपसे प्रभावित होंगे। साहित्य और लेखन में आपकी रुचि बढ़ेगी। वाहन की खरीदारी के लिए समय अनुकूल है। इस महीने के अंत में आप कोई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। यदि आप रियल स्टेट में काम कर सकते हैं तो आपको फायदा होगा। माता-पिता की ओर से स्नेह सुख प्राप्त होगा।
नवंबर 2025 : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना अंत में उन्नति दायक होगा। हालांकि महीने की शुरुआत में आपको कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। अचानक धन लाभ की स्थिति बनेगी। आपके जो मित्र हैं उनसे आपको फायदा हो सकता है। हालांकि इस महीने आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण भी रखना होगा। अपने स्वभाव में सुधार लाने का प्रयास करें। आप किसी पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। कार्य क्षेत्र की बात करें तो आपकी कुछ चिंताओं का आपको समाधान प्राप्त हो जाएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। इस महीने के अंत में धन लाभ की संभावना है। भाई बहनों का व्यवहार अच्छा रहेगा। हालांकि आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान भी रहना होगा। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी योजनाओं को छुपा कर रखें। माता-पिता का व्यवहार आपके लिए अच्छा होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
दिसंबर 2025 : वृषभ राशि की जातकों के लिए यह महीना लाभ कारक होगा। अति महत्वाकांक्षा से बचना होगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने कार्य क्षेत्र पर ध्यान दें। मित्रों की ओर से थोड़ा बहुत सहयोग ही आपको प्राप्त होगा। अपने मित्रों से ज्यादा उम्मीद ना करें तो अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो यह महीना ठीक ठाक रहेगा। हालांकि डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। इस महीने सितारों की चाल बता रही है कि किसी बड़े काम में आपका पैसा अचानक से खर्च हो सकता है। किसी पर आसानी से विश्वास नहीं करना है। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। इस समय अत्यधिक विश्वास करने से आपको हानि हो सकती है। इस महीने के अंत में स्वास्थ्य संबंधी कष्ट होने की संभावना है।कुछ रुके हुए कार्य बन सकते हैं। स्वयं को अनुशासित रखना होगा। पारिवारिक दायित्व का ध्यान रखें ,माता-पिता से वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। विवाद से बचना होगा। जमा पूंजी का सदुपयोग करें। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। आप किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। अपने व्यवहार को अच्छा बनाकर रखें। सहोदर यानी कि अपने भाई बहनों का सहयोग मिलने की संभावना थोड़ी कम ही है। संपत्ति खरीदने बेचने के लिए यह महीना अनुकूल नहीं है।
कैसा रहने वाला है मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2025
जनवरी 2025: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिक संघर्ष होने की संभावना दिखाई दे रही है। बनते बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। परिश्रम तथा संयम रखना पड़ेगा अन्यथा परिस्थिति प्रतिकूल भी हो सकती हैं। ब्याज पर पैसे ना लें। शेयर मार्केट में पैसे ना लगाए। अपने इष्ट मित्रों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। अपने ऊपर अधिक भरोसा रखें। जब तक कार्य पूर्ण ना हो जाए तब तक किसी से उसके बारे में कुछ ना कहें। समाज में मान सम्मान के प्रति सावधान रहें। किसी को अपनी कमजोरी का फायदा ना उठाने दे। मानसिक रूप से स्वयं को स्वस्थ रखने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय ले। अनावश्यक खर्चे से बचें। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेंल बनाकर रखें। अधिक विवाद आदि से बचें.
फरवरी 2025 : मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना शुरुआत में कुछ अच्छा फल देने वाला रहेगा। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आपके साहस और पराक्रम में उन्नति होगी। अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा होने की संभावना है। अपने मित्रों का सहयोग बनेगा। लंबी यात्राओं में खाने-पीने का ध्यान रखना होगा। अपने बड़ों का आदर करें। अधिक लालच वाली प्रवृत्ति से बचना होगा। परिवार के लोगों के साथ संबंधों में मधुर्ता आएगी। परस्पर सहयोग से कोई नया कार्य बनने की संभावना है। लड़ाई झगड़े वाली स्थिति से बचना होगा।
मार्च 2025 : मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना सुख शांति वाला रहेगा। पहले से जो कुछ समस्याएं चली आ रही थी उनका समाधान होगा। कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से स्थिति अच्छी रहेगी। किसी भी प्रकार की बड़े परेशानी की संभावना कम है। इस महीने आप कोई नया कार्य करने की योजना बना सकते हैं। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटी-छोटी लाभकारी यात्राओं के योग हैं।
अप्रैल 2025 : मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना कुछ संघर्ष वाला हो सकता है। बीच-बीच में आपको फायदा भी होगा। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र के संबंध में सोच समझकर निर्णय लेंगे तो अच्छा रहेगा। पारिवारिक दायित्व बढ़ सकता है। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। लंबी दूरी की यात्राओं के योग दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र के संबंध में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। धन के साथ-साथ खर्च भी होगा यानी कि पैसा आएगा लेकिन साथ में खर्च भी हो जाएगा। इस महीने आर्थिक मामलों में कोई भी निर्णय सावधानी पूर्वक लेना होगा।
मई 2025 : मिथुन राशि के जातकों को इस महीने अच्छा फायदा होगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। हालांकि आपको अपनी वाणी पर संयम भी रखना होगा। कार्य क्षेत्र में आपके शत्रु आपके खिलाफ कोई साजिश भी कर सकते हैं। इसीलिए आपको बिना सोचे कुछ भी नहीं कहना है। सत्ता पक्ष से अच्छे संबंध बनाए रखें। राजनीति में सफलता प्राप्त होगी। आपके शत्रु आपकी कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए अत्यधिक क्रोध नहीं करना है। कोर्ट कचहरी के मामलों में ना उलझे और भावुकता में आकर किसी भी प्रकार का कोई निर्णय नहीं लेना है। परिस्थितियों को ध्यान में रखकर कार्य करना है।
जून 2025 : मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना सुख शांति से भरा हुआ रहेगा। महीने की शुरुआत में आपको अच्छा मुनाफा भी प्राप्त होगा। पूर्व में किए गए कार्यों का आपको अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। किसी पर अधिक विश्वास करने की बजाय आपको अपने ऊपर ही विश्वास करना चाहिए। आपके मित्रों के सहयोग से आपका कोई कार्य सिद्ध हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में इस महीने अच्छा सुधार होगा। पैसे की बचत होगी और आप पैसे को अच्छी जगह इन्वेस्ट भी करेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो यह महीना बहुत अच्छा है।
जुलाई 2025 : मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। इस महीने संघर्ष होगा लेकिन आपके कुछ कार्य भी बन जाएंगे। धन लाभ भी होगा लेकिन धन का खर्च भी होगा। आपके सगे संबंधियों से आपको फायदा प्राप्त होगा हालांकि आप जहां काम करते हैं वहां आपको धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा। जब तक आपका कार्य न बन जाए तब तक किसी को ना बताएं। अपने मित्रों के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं। किसी भी प्रकार की विवाद वाली स्थिति से बचना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अधिक अच्छा नहीं रहेगा। किसी बड़ी योजना में पूंजी निवेश के योग बनेंगे जिससे भविष्य में लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। धन का उचित उपयोग करने से आने वाला समय आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। अनावश्यक खर्चे से बचें। वाणी पर संयम रखें। कड़वे वचनों का प्रयोग ना करें।
अगस्त 2025 : मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना कुछ कठिनाइयां भरा हो सकता। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल की कमी होगी लेकिन आपको धैर्य और साहस के साथ अपने काम को पूरा करना है। विवाद वाली स्थिति से बचने का हर संभव प्रयास करें। अपने धैर्य को बनाए रखें। क्रोध न करें। अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। अपने परिवार में और परिवार के लोगों के साथ साझेदारी में कोई कार्य शुरू न करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं। सगे संबंधियों के साथ तनाव हो सकता है। पेट से जुड़ी कोई बीमारी आपके सामने आ सकती है। आपको अपने कर्म में ही ध्यान रखना होगा और अत्यधिक क्रोध से बचना होगा। अगर आप अपने पैसे की वृद्धि करना चाहते हैं तो आपको अतिरिक्त परिश्रम करना ही होगा।
सितंबर 2025: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना शुरुआत में उनकी योजनाओं के अनुकूल ही सिद्ध होगा। पहले से चली आ रही कोई परेशानी दूर हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा किंतु मानसिक परेशानी उत्पन्न हो सकती है। करियर की दृष्टि से भी समय अच्छा रहेगा। मन में कुछ करने की तमन्ना रहेगी। आपको सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ना होगा। इस महीने आपके पास पैसा आएगा लेकिन उसी अनुपात में आपका खर्च भी होगा। इसलिए आपको पैसे का सदुपयोग करना चाहिए। परिवार में सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखना होगा। महीने की शुरुआत में कोई लंबी यात्रा हो सकती है। संगीत साहित्य सिनेमा लेखन के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है।
अक्तूबर 2025 : मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना लाभदायक रहेगा। आपके मन में कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। योजनाबद्ध रूप से कार्य करेंगे तो आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो यह महीना अच्छा रहेगा हालांकि कार्यक्षेत्र के संबंध में आपको कुछ चिंताएं हो सकती हैं। छोटी-मोटी यात्राओं के योग बनेंगे। अपने मित्रों के साथ मिलकर अगर आप कोई काम करना चाहते हैं तो आपको फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें अन्यथा मानसिक तनाव भी उत्पन्न हो सकता है। पैसे के लेनदेन में आपको सावधानी रखनी होगी। इस महीने के अंत में अचानक से आपको धन प्राप्ति हो सकती है। घर के नौकर आदि के प्रति आपको सावधान भी रहना होगा।
नवंबर 2025 : मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना फायदा देने वाला होगा। कार्य क्षेत्र में सुधार होगा। मन में सकारात्मक चिंतन के प्रति रुचि बढ़ेगी। इसका सकारात्मक प्रभाव आपकी कार्यशैली पर भी पड़ेगा। अपने मित्रों के साथ मिलकर कार्य करना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा रह सकता है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। लक्ष्य के प्रति अपने प्रयास को कम न होने दे। भाग्य के भरोसे ना बैठे। नौकरी में अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर कार्य करना होगा। आपके शत्रु आपकी कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यवसाय में बिना ज़रूरत पूंजी ना लगे।
दिसंबर 2025 : मिथुन राशि के जातकों के लिए इस महीने कुछ बाधा आ सकती है। संघर्ष के साथ आपके कार्य सिद्ध होंगे। शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। किसी प्रकार की कोई बड़ी बीमारी होने की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्य, दान, पूजा आदि की इच्छा जागेगी। करियर को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। समय और परिस्थिति को ध्यान में रखकर ही कार्य करना होगा। भोजन और वाणी दोनों पर आपको संयम रखना होगा। आर्थिक दृष्टि से यह महीना काफी उतार चढ़ाव वाला महीना हो सकता है। धन के आगमन के साथ ही धन का खर्च भी उसी अनुपात में होने की संभावना दिखाई दे रही है। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को अनदेखा नहीं करना चाहिए।
कैसा रहेगा कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2025
जनवरी 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना लाभदायक रहने वाला है। इस महीने आपको सुख और सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके कार्य में उन्नति होगी। आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस महीने आप किसी दूर स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं। परिवार में धार्मिक और मांगलिक कार्य होने की संभावना है। मित्रों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ नए बदलाव आ सकते हैं। आपको अपनी आजीविका की ओर ध्यान देना चाहिए। अपने ऊपर अधिक विश्वास करें। दूसरों के बहकावे में नहीं आए। अपनी प्रतिभा का लाभ उठाने का प्रयास करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अगर आप पूंजी को निवेश करते हैं तो भविष्य में आपको फायदा होगा।
फरवरी 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना कुछ नया सीखने का रहेगा। इस महीने आप कोई नई चीज सीख सकते हैं जिससे आने वाले समय में आपको फायदा होगा। किसी विशेष कार्य को लेकर आपको अपने शहर के बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। इस महीने आपको वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा। सगे संबंधियों के साथ तालमेल में कमी हो सकती है।
स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। सकारात्मक सोच के साथ आपको आगे बढ़ना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं। धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति आपका रूझान कम हो सकता है। आपको अपने घर में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना होगा। इस महीने आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
मार्च 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना शुरुआत में बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने बलबूते पर कोई बड़ा कार्य संपादित कर सकते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस महीने के अंत में आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आपके मित्रों की ओर से किसी भी प्रकार का सहयोग इस महीने प्राप्त नहीं होगा। इस महीने आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आपको अपने धन का सदुपयोग करना चाहिए। आपको फिजूल खर्ची खत्म करनी होगी। साहित्य और संगीत के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। जमीन जायदाद खरीद सकते हैं। हालांकि यह काम आपको माता-पिता की सलाह लेकर करना होगा। संतान पक्ष की ओर से कोई विशेष परेशानी नहीं होगी। अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आपके व्यवसाय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
अप्रैल 2025 : कर्क राशि की जातकों के लिए यह महीना शुभ फल दायक रहेगा। महीने की शुरुआत में आपको अपने व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों में आपके संघर्ष का भी सामना करना पड़ेगा लेकिन आपको धन का फायदा होता रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के विषय में योजना बन सकती है। जब तक कार्य सिद्ध ना हो जाए किसी से ना कहे। अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मतभेद हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। किसी को कड़वे वचन ना कहें। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। संपत्ति खरीदने के लिए महीना अच्छा है। माता-पिता की ओर से धन का सहयोग भी प्राप्त होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। इस महीने आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार किया जा सकता है।
मई 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना सामान्य रूप से अच्छा रहेगा लेकिन आपको अपनी नीतियों में बदलाव भी करना होगा। आपके शत्रु आप पर दबाव बनाने की इस महीने पूरी कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको बुद्धि और विवेक से सोच समझ कर निर्णय लेना पड़ेगा। किसी के बहकावे में ना आए और आर्थिक स्थिति को अच्छी बनाए रखने के लिए प्रयास करते रहे। धार्मिक कार्यों में आपका धन खर्च होगा। इसके अलावा आप किसी पर्यटन स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं। हर समस्या को अपनी बुद्धि से सुलझाने का प्रयास करें। आपके मित्र और सगे संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। आप साहस और पराक्रम से अपने व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त करने में सफल होंगे।
जून 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना शुरुआत में उन्नति दायक रहने वाला है। आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। कार्य क्षेत्र के विस्तार में योजना बनेगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपका साथ ट्रांसफर हो सकता है। परिवार के प्रति जो आपका दायित्व हैं वह आप बखूबी निभाएंगे। हालांकि आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण भी रखना होगा। इस महीने आप संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का सहयोग आपको प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को इस महीने अपनी पढ़ाई में ध्यान देना होगा। अन्य कार्यों में मन अधिक लगेगा। प्रेम प्रसंग में जल्दबाजी न करें।
जुलाई 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना न सिर्फ उन्नति कारक होगा बल्कि आपको अच्छा सुख भी प्राप्त होगा। शनि और बृहस्पति के सहयोग से इस महीने आपकी आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। किसी प्रसिद्ध धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। घर में भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। महीने की शुरुआत में धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा जिससे लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। संगीत गायन आदि के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
अगस्त 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना मिला-जुला रहेगा। संघर्ष के साथ कार्य बनेंगे। आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। आपका धन खर्च हो सकता है। कार्य क्षेत्र में शीघ्रता से कोई निर्णय न लें। अपने कार्यों में दूसरों के हस्तक्षेप से बचना होगा। अपने मनोबल को कम न होने दें। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए इस महीने आपको अच्छा परिश्रम करना पड़ेगा। परिवार के प्रति अपने दायित्वों को निभाना पड़ेगा। आप अपने परिवार की सुख समृद्धि में एक अहम भूमिका निभा सकते हैं इसलिए आपको आलस का भी त्याग करना होगा। संपत्ति खरीदने के लिए यह महीना अच्छा है लेकिन इस दिशा में सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। माता-पिता की सलाह भी लेनी होगी।
सितंबर 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। सकारात्मक विचारों को जीवन में महत्व देना चाहिए। नकारात्मक लोगों से दूर रहिए। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। ज्योतिष तंत्र मंत्र आदि के प्रति आपकी रुचि जागृत होगी। खर्च की अपेक्षा धन अधिक आएगा। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आपको इस महीने अचानक से धन प्राप्ति भी हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ जो मतभेद थे वह खत्म हो जाएंगे। अपने पैसे को मार्केट में इन्वेस्ट भी कर सकते हैं। मीठा खाने से बचें। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इस महीने आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आपके मन में किसी कार्य के बिगड़ने का भय भी आ सकता है इसलिए आप अपने कार्यों में भाई बहनों को शामिल कर सकते हैं। संपत्ति से जुड़ा हुआ कोई कार्य कर सकते हैं।
अक्तूबर 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए इस महीने की शुरुआत में अच्छा लाभ दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। आपके कार्य में कोई कठिनाई पैदा हो सकती है इसलिए आपको अपने ऊपर भरोसा करना चाहिए। आपके मित्रों के माध्यम से उन्नति होगी। विदेश से कोई अच्छा समाचार प्राप्त होगा। आप विदेश भी जा सकते हैं। आपकी जमा पूंजी का धन अच्छे कार्यों में खर्च होगा। घर में भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। ऐसे व्यक्ति जो उच्च पद पर आसीन हैं उनके साथ आपकी मुलाकात हो सकती है। अपने धैर्य और साहस को बनाए रखें। साहित्य लेखन में रुचि उत्पन्न होगी। संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों के प्रति आप व्यस्त हो सकते हैं।
नवंबर 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियां खत्म हो जाएगी। मानसिक तनाव से आप मुक्त होंगे। आपके मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो इस महीने आपको नौकरी मिल सकती है। अगर आपका विवाह नहीं हो रहा है तो विवाह तय हो सकता है। आपके मित्रों के सहयोग से कुछ फायदा भी हो सकता है। सगे संबंधियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता के कारण समाज में प्रसिद्ध होंगे। धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। यात्राएं हो सकती हैं। अनावश्यक विवाद से बचना होगा। सकारात्मक विचार अगर बनाए रखेंगे तो जीवन में फायदा होगा।
दिसंबर 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। अपनी बुद्धि और अनुभव से आप अपने ऑफिस में सभी को प्रसन्न करेंगे। कुछ लोग आपकी मजबूरी का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी परेशानी इस महीने नहीं होगी। महीने के अंत में आपके कुछ रुके हुए कार्य बनेंगे। विदेश यात्रा की प्रबल संभावना है। शत्रु पक्ष का व्यवहार कुछ विनम्र होगा। कल्याणकारी योजनाओं पर धन खर्च होगा। धन का सदुपयोग बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें। कड़वे वचनों का प्रयोग ना करें। मन को प्रसन्न रखने का प्रयास करें। आप सिनेमा देखने भी जा सकते हैं। बच्चों के साथ बाहर घूमने के योग इस महीने दिखाई पड़ रहे हैं। संपत्ति से जुड़े काम करने के लिए ग्रह गोचर अनुकूल है। माता-पिता की सेहत को लेकर आप इस महीने परेशान हो सकते हैं।
सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2025
जनवरी 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना उन्नति और लाभ कारक रहने वाला है। इस दौरान आपको सम्मान की प्राप्ति होगी। अपने मित्रों और संबंधियों के साथ संबंध बनाकर चलना होगा। इस महीने अच्छा मुनाफा आपको प्राप्त हो सकता है। अपनी इच्छा शक्ति को जागृत करें। स्थिति को समझकर कोई कदम उठाएं। अधिक लोभ लालच वाली स्थिति से बचें अन्यथा मानसिक अशांति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना सकारात्मक रहेगा। कोई बड़ी परेशानी होने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। आपको भ्रमित होने और दूसरों के काम में हस्तक्षेप नहीं करना है। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होने की संभावना है। घर में भौतिक सुख संसाधनों की वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता बनाए रखें।
फरवरी 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना सुख शांति वाला रहेगा। इस महीने की शुरुआत में कुछ शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार की वाद विवाद की स्थिति से स्वयं को बचाना होगा। आपके मित्रों के माध्यम से आपका पैसा कहीं अच्छी जगह इन्वेस्ट हो सकता है। आप ब्याज पर किसी से पैसा भी ले सकते हैं।
अनुशासन का पालन करना होगा। अपने से बड़ों का सम्मान करें और शरीर के आराम पर भी ध्यान दें। आपकी जमा पूंजी महत्वपूर्ण कार्यों में खर्च हो सकती है। आपके परिवार में धार्मिक और मांगलिक कार्य होने की संभावना है। आपकी वाणी की मधुरता के कारण लोग आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं। भाई बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। अपने धैर्य और पराक्रम को बनाए रखना होगा। अपनी इच्छा शक्ति का विकास करें और भावुकता में निर्णय नहीं लेने है।
मार्च 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना सकारात्मक रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य बनने के संकेत हैं। जिनकी शादी नहीं हुई है उनका विवाह तय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में साझेदारी करने से आपको फायदा होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। भौतिक वस्तुओं के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। साहित्य और संगीत के प्रति रुचि जागृत होगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। आप विदेश भी जा सकते हैं। सगे संबंधी और मित्रों पर धन खर्च होगा। आप अपने अच्छे व्यवहार से समाज में प्रसिद्ध होंगे। आर्थिक मामलों में पूंजी निवेश सोच समझकर करें। धन की आय के साथ व्यय भी उसी अनुपात में हो सकता है। अपने कार्यों को दूसरों के भरोसे ना छोड़े। स्वयं ही करें। इस महीने संपत्ति खरीदने के योग दिखाई दे रहे हैं। माता-पिता का स्नेह सहयोग प्राप्त होगा।
अप्रैल 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना उनके कार्य सिद्धि का महीना कहा जा सकता है। इस महीने आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। अपनी भावनाओं के अनुसार ही किसी प्रकार का समझौता करें। स्थिति को देखते हुए ही कोई कार्य करें। विरोधी पक्ष के समक्ष अपनी परेशानी को उजागर न करें। अन्यथा लोग इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। वाद विवाद वाली स्थिति से आपको बचना होगा। महीने की शुरुआत में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि महीने के अंत में आपका खर्चा बढ़ सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी को कुछ ऐसा ना कहे जो कड़वा हो। परिवार में मतभेद उभर सकते हैं। इस स्थिति से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। बुखार जोड़ों में दर्द होने की संभावना दिखाई दे रही है। महीने की शुरुआत में आप कोई गाड़ी खरीद सकते हैं।
मई 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना लाभकारक रहेगा। पिछले महीने की अपेक्षा कार्यों में अड़चन कम आएगी। कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन में नई उमंग और उत्साह का संचार होगा। अपनी बुद्धि और परिश्रम से अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने में सफल होंगे। अपने परिवार के लोगों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। परिवार में सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। घर में भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। स्वादिष्ट व्यंजनों की ओर मन आकर्षित होगा। अच्छे व्यवहार के कारण लोग आपकी सहायता भी करेंगे। अपने भाई बहनों के साथ कहीं पर्यटन स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। साहित्य और संगीत में रुचि बढ़ेगी। किसी संगीतकार के कॉन्सर्ट में भी आप जा सकते हैं।
जून 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना व्यवसाय में वृद्धि लेकर के आ रहा है। अगर आप अपने व्यवसाय में वृद्धि करना चाहते हैं तो इस महीने ग्रह नक्षत्र की चाल आपके अनुकूल है। आपको फंडिंग भी मिल सकती है। शुभ कार्यों में धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी यात्राएं हो सकती हैं। किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। किसी नई योजना को आप मूर्त रूप दे सकते हैं। इस महीने आप काफी महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आपका व्यवहार सकारात्मक रहेगा। भावनाओं को अपने अंदर नहीं पनपना देना है। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। परिवार के प्रति चिंताएं कम होगी। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
जुलाई 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना उनकी उन्नति का महीना कहा जा सकता है। इस महीने में कुछ रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और आप जो भविष्य में कार्य करना चाहते हैं उस संबंध में शुभ संकेत प्राप्त होंगे। आपके कार्य क्षेत्र में पहले की अपेक्षा अधिक उन्नति दिखाई दे रही है। पारिवारिक समस्याओं का निराकरण होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। आपकी वाणी मधुर है और आपकी वाणी की मधुरता आपको बनाए रखनी है। भाई बहनों के साथ मिलकर काम करेंगे तो परिवार में शांति बनी रहेगी.
अगस्त 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना सकारात्मक रहेगा। महीने की शुरुआत में आपके कार्यस्थल पर आपको कुछ परेशानी आ सकती है। आपके शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे। इसलिए आपको सावधान रहना है। किसी दूसरे पर भरोसा नहीं करना है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका खर्च बढ़ सकता है। आपकी कमजोरी अपने शत्रुओं के सामने उजागर हो सकती है। आर्थिक मामलों में कोई भी निर्णय सोच समझ कर लेना है। किसी योजना में आप अपनी पूंजी इन्वेस्ट कर सकते हैं। अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। भाई बहनों के साथ व्यवहार अच्छा बनाए रखना होगा। धैर्य और साहस के साथ आगे बढ़ना होगा। संपत्ति के मामलों में आपको कुछ भाग दौड़ करनी पड़ सकती है।
सितंबर 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना लाभकारी रहेगा। इस महीने कुछ संघर्ष के बाद आपके कार्य बनेंगे। अपनी महत्वाकांक्षाओं को बहुत अधिक न बढ़ने दें। संयमित जीवन शैली का पालन करें। इसके अलावा आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं इस महीने आपके सामने आ सकती हैं। आपके मन में भ्रम आ सकता है। आपको कार्य बिगड़ने की आशंका होगी। आपके मन में अत्यधिक पैसा कमाने की इच्छा जागृत हो सकती है। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। आपकी जमा पूंजी में धन की वृद्धि होगी जिससे मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। अपनी स्थिति के अनुसार पैसे को इन्वेस्ट कर सकते हैं। वाणी में मधुरता बनाए रखें। कड़वे शब्दों का प्रयोग नहीं करना है। पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है उन्हें दूर करने का प्रयास करना है। अपने कर्तव्य का पालन करें।
अक्तूबर 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना सुख शांति का महीना कहा जा सकता है। आपके कार्य क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। आपको प्रमोशन भी दिया जा सकता है। सगे संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि आपके मन में व्यर्थ का संदेह अपने प्रेमी को लेकर उत्पन्न हो सकता है। किसी पर भरोसा करने से पहले अपने पर विश्वास करें। अपने मन को विचलित ना होने दें। स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा। आपको अपनी सेहत अच्छी होती हुई दिखाई देगी। आपकी जमा पूंजी अच्छे कार्यों में खर्च होगी। धन का सदुपयोग करने की कोशिश करें। इस महीने आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कत आ सकती है। इसके अलावा अगर आपका विवाह नहीं हो रहा है तो इस महीने विवाह होने में विलंब हो सकता है। इसलिए आपको धैर्य को बनाए रखना होगा।
नवंबर 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना लाभदायक रहेगा। इस दौरान मान सम्मान की प्राप्ति होगी। मन में उत्साह बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। अपने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप अविवाहित है तो आपका विवाह तय हो सकता है। संतान की इच्छा रखने वाले लोगों को संतान प्राप्ति के संकेत प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह महीना अच्छा रहेगा। परिवार में वरिष्ठ जनों का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी शक्ति सामर्थ्य के अनुसार ही महत्वपूर्ण कार्यों का निर्णय लेना ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रोजगार के इच्छुक लोगों को नौकरी प्राप्त हो सकती है। आय के अतिरिक्त स्रोत पैदा हो सकते हैं। पूंजी निवेश कर सकते हैं। परिवार में कोई मंगल कार्य हो सकता है। घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। भाई बहन आपकी सहायता करेंगे।
दिसंबर 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना उन्नति देने वाला होगा। कार्य क्षेत्र में बाधा कम होगी। उच्च पद पर विराजमान लोगों से आपके संपर्क बनेंगे जिससे समाज में आपके सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह महीना अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा होने की योग बनेंगे। अपने मन में अच्छी भावनाओं को लाने का प्रयास करना चाहिए। इस महीने के अंत में आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ ध्यान देना होगा। आर्थिक पक्ष पिछले महीने की तुलना में अच्छा होगा। धन का सदुपयोग होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आप अपने बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। विदेशी यात्राओं से आपको फायदा होगा। व्यापार का विस्तार हो सकता है। आपके मन की कुछ इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। वाणी में मधुरता बनाए रखें।
बाकी राशियों का वार्षिक राशिफल अगली पोस्ट में
Note – यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए Hindi Times Today उत्तरदायी नहीं है।
Signs of Ghost: ये है वो संकेत जो आपको बतायेंगे की कहीं आपके आसपास बुरी आत्मा का साया तो नहीं
One thought on “Your Horoscope 2025: जानिए आप सबके लिए कैसा रहेगा 2025”